प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री! शुरू हुई NDA की महत्वपूर्ण बैठक, CM नीतीश और नायडू पहुंचे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Important meeting of NDA started : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजा सामने आ चुके हैं। जिसके बाद NDA को बहुमत मिलने के बाद अब गठबंधन के नेता सरकार बनाने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आवास पर यह बैठक शुरू हो चुकी है।

इस बैठक में भाग लेने के लिए NDA के नेता TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू, जदयू नेता नीतीश कुमार और ललन सिंह, LJP नेता चिराग पासवान सहित बीजेपी के नेता PM आवास पहुंच चुके हैं।

बतातें चले प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौं दिया है।

बताते चलें NDA 292 सीटों के साथ सरकार बनाने के अपने मजबूत दावे के साथ खड़ी है। वहीं, सभी प्रमुख विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ने भी 234 सीटों पर अपनी जीत हासिल की है।

Share This Article