Latest Newsझारखंडकोडरमा में ढिबरा खदान में चाल धसने से युवक की मौत

कोडरमा में ढिबरा खदान में चाल धसने से युवक की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Youth dies due to collapse in Dhibra mine in Koderma : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैया जंगल के कारी स्थित ढिबरा खदान (Dhibra Mine) में चाल धसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान भुनेश्वर सिंह (34) हरैया निवासी के रूप में की गई है।

जानकारी मुताबिक भुनेश्वर बुधवार सुबह ढिबरा खदान में ढिबरा चुनने का कार्य करने गया था। मंगलवार रात ढिबरा माफिया के द्वारा उक्त खदान में JCB मशीन से खदान में उत्खनन किया गया था, जिसके बाद मजदूरों को लगा कर उक्त खदान में ढिबरा इक्ट्ठा करवाया जा रहा था।

इसी दौरान खदान का चाल धसने से उक्त मजदूर दब गया। इसके बाद आस पास ढिबरा चुन रहे लोगो मजदूर की दबने की सूचना आस पास के लोगो को दिया। अन्य मजदूरों के जरिए उक्त मजदूर को मिट्टी से निकलने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी दौरान घटना की सूचना पर Domchanch Police और वन विभाग की टीम को आते देख डर से सभी मजदूर फरार हो गए। जिसके बाद प्रशासन JCB मशीन के माध्यम से उक्त व्यक्ति को निकाला। तब तक उक्त मजदूर की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद ढिबरा माइंस में उत्खनन करवा रहे ढिबरा माफिया मौके पर से फरार हो गया। Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Sadar Hospital भेज दिया है।

थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने कहा की चाल धसने से एक मजदूर की मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद घटनास्थल पर आने पर शव को निकाल लिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए Sadar Hospital भेज दिया गया है। मामले में अवैध उत्खनन करवा रहे लोगो पर कार्यवाई की जायेगी।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...