Latest Newsझारखंडभीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी समेत अधिकतम जिलों में रविवार के दिन गर्मी ने Record तोड़े। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।

वहीं दोपहर के समय सड़कों पर मानो Curfew जैसा माहौल रहा, क्योंकि गर्मी और धूप की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से कतराते दिखे।

झारखंड में Heat Wave के कहर के बीच कुछ जिलों में बारिश के भी आसार हैं। राजधानी रांची के कुछ इलाकों में सोमवार की दोपहर में हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। दोपहर के बाद मौसम का मिजाज फिर बदला।

इससे लोगों को राहत मिली। कुछ घंटे में रांची समेत कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होगी। वज्रपात की भी आशंका है। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ जिलों में बारिश से मिलेगी राहत

गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका में 11 जून को कहीं-कहीं Heat Wave की स्थिति देखी जा सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

12 जून को लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां में हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है।

इसे लेकर Yellow Alert जारी किया गया है। 14 जून तक राज्य में Heat Wave का कहर बरपेगा। इस बीच कुछ जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।

गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची शहर में अगले तीन घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश (Rain) की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) भी चल सकती हैं।

येलो अलर्ट जारी

रांची, खूंटी, लातेहार व दुमका जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसे लेकर Yellow Alert जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम को देखते हुए घर से बाहर निकलने पर सावधान रहने की सलाह दी है।

बारिश (Rain) के दौरान पेड़ के नीचे नहीं रुकने की नसीहत दी है। किसानों को मौसम साफ होने की प्रतीक्षा करने को कहा है। खराब मौसम हो तो खेतों से बाहर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है।

spot_img

Latest articles

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...

UGC के नए नियमों पर देशभर में नाराज़गी, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

Nationwide anger over UGC's new rules : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)...

खबरें और भी हैं...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...