26 जून को होगा 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव, 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। 3 जुलाई तक यह सत्र चलेगा। नए चुने गए सांसद शपथ लेंगे।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Election of the Speaker of the 18th Lok Sabha: 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। 3 जुलाई तक यह सत्र चलेगा। नए चुने गए सांसद शपथ लेंगे।

नई सरकार बनने के बाद 18वीं लोकसभा (Lok Sabha) का इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष यानी स्पीकर का चुनाव होगा। इसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने Notification जारी कर दिया है। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगी।

वैसे तो 18 वीं लोकसभा के स्पीकर के लिए सबसे प्रबल दावेदार ओम बिरला को माना जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में ओम बिरला के साथ साथ BJP की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी भी रेस में शामिल हैं। पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश BJP की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

इसके साथ ही BJP का सहयोगी दल TDP के नेता चंद्रबाबू नायडु की पत्नी की बहन भी हैं। ऐसे में कहा जा रहा कि TDP (तेलुगु देशम पार्टी) का समर्थन BJP को मिल सकता है। पुरंदेश्वरी 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा में पहुंची थीं और इस बार राजमुंदरी से बीजेपी सांसद के रूप में लौटी हैं।

विपक्ष की भी नजर लोकसभा अध्यक्ष पर टिकी है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता बार-बार TDP और JDU को सलाह देते नजर आ रहे हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि TDP और JDU अपने अपने सांसदों की हॉर्स ट्रेंडिग के लिए तैयार रहें।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अपना स्पीकर बनाती है तो खतरनाक हो सकती है स्थिति। एनडीए के सहयोगी दल JDU के नेता केसी त्यागी ने स्पष्ट कर दिया है कि JDU स्पीकर के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार का समर्थन करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply