Latest NewsUncategorizedभारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है और पिछले 10 साल में उड़ान मार्गों में वृद्धि से द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों को फायदा हुआ है।

मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2014 में केवल 209 विमानन मार्ग थे, जो अप्रैल 2024 तक बढ़कर 605 हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘विमानन मार्गों में इस वृद्धि से सीधे तौर पर श्रेणी-दो और श्रेणी-तीन के शहरों को फायदा हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि हवाई यातायात (Air Traffic) की मांग बढ़ रही है और विमानन कंपनियां अधिक से अधिक लोगों को उड़ान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपने बेड़े का विस्तार कर रही हैं, साथ ही हवाई अड्डों की संख्या भी बढ़ रही है।

नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से मई 2024 के बीच घरेलू विमानन कंपनियों ने 661.42 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि के दौरान यह संख्या 636.07 लाख थी।

मुर्मू ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार भारत की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम कर रही है।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...