Homeझारखंडहेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress Celebrated when Hemant Soren got bail: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत मिलने पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे न्याय की जीत बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्ति की और कहा कि न्यायपालिका पर अभी भी जनता का विश्वास कायम है। साजिश कितनी भी गहरी हो न्यायपालिका दूध का दूध पानी का पानी कर देती है।

Hemant Soren को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा गया और झारखंड में सरकार गिराने और लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश केंद्र सरकार के जरिये की गई थी लेकिन महागठबंधन की एकजुट से सरकार स्थिर रही और जनता ने अपना फैसला लोकसभा चुनाव में BJP के खिलाफ सुना दिया।

ठाकुर ने कहा कि जांच एजेंसी के जरिये केंद्र के इशारे पर जमानत नहीं होने देने की पूरी कोशिश की गई लेकिन न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान की गई और हमें पूरा भरोसा है कि वो आगे दोष मुक्त भी होंगे।

उन्होंने कहा कि इस फैसला का झारखंड में बड़ा प्रभाव पड़ेगा और इंडिया गठबंधन और अधिक मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा और साजिश की सूत्रधार BJP वर्तमान सीटों से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी।

इस दौरान मुख्य रूप से संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, निरंजन पासवान, सोनाल शांति, ऋषिकेश सिंह, कुमार राजा, जगदीश साहु, नेलीनाथन, गुलजार अहमद, प्रभात कुमार, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...