राहुल गांधी ने हेमंत की रिहाई का किया स्वागत, फोन पर की बात

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi welcomed Hemant’s Release : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने स्वागत किया और उनसे फोन पर बात की।

गांधी ने कहा कि सोरेन की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित थी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी।

उच्च न्यायालय (High Court) द्वा रा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं- सोरेन जी से फोन पर बात करके अपनी खुशी ज़ाहिर की। राहुल गांधी ने कहा कि जो संविधान की रक्षा की भावना लेकर चलते हैं, सत्य खुद उनकी रक्षा करता है।

बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren को शुक्रवार को जमानत दे दी जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। अदालत ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था।

न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की एकल पीठ द्वारा पारित आदेश में कहा गया ‎कि याचिकाकर्ता को 50,000 रुपये के जमानती मुचलके और इतनी ही राशि की दो प्रतिभूति के साथ जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया जाता है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन के मामले में 31 जनवरी को अरेस्ट किया था। तब से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में थे।

Share This Article