HomeUncategorizedभगवान शिव ने जहर पी लिया और हो गए नीलकंठ, राहुल गांधी...

भगवान शिव ने जहर पी लिया और हो गए नीलकंठ, राहुल गांधी ने लोकसभा में…

Published on

spot_img

Rahul Gandhi News : सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा (Lok Sabha) में कहा कि BJP लगातार संविधान (Constitution) पर हमला कर रही थी। इसका परिणाम चुनाव में दिखा है।

उन्होंने कहा कि हमारे कई नेताओं को जेल में डाला गया। एक नेता तो अभी ही जेल से निकले हैं और एक अब भी बंद हैं। उनका इशारा अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ओर था।

आप तो पत्थर जैसे हैं

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर भी हमला किया गया और यह सब देश के प्रधानमंत्री के आदेश पर किया गया।

मेरे ऊपर 20 से ज्यादा केस दर्ज हुए और दो साल की सजा सुनाई गई। मेरा घर छीन लिया गया और मीडिया में 24 घंटे मेरे खिलाफ प्रचार चला।

मुझसे 55 घंटे तक पूछताछ की गई। जब यह समाप्त हुई तो अफसर ने ऑफ कैमरा मुझसे कहा कि आप 55 घंट बैठे रहे, लेकिन आप हिलते क्यों नहीं। आप तो पत्थर जैसे हैं।

भगवान शिव की दिखाई तस्वीर

इस दौरान राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव (Lord Shiva) की तस्वीर दिखाई और कहा कि हम भगवान की शरण में थे।

इसी से हमें इन हालात से लड़ने में मदद मिली। भगवान शिव के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जहर पी लिया था और नीलकंठ हो गए थे।

उसी से विपक्ष ने सीखा और हम जहर पीते रहे। उन्होंने शिवजी के तीन प्रतीकों का जिक्र करते हुए कहा कि त्रिशूल हमें अहिंसा का संदेश देता है।

इसके अलावा उनकी अभयमुद्रा में जो हाथ उठता है, वह कांग्रेस के ही सिंबल जैसा है।

इस्लाम का भी किया जिक्र

यही नहीं राहुल गांधी ने इस्लाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पैगंबर कहते हैं कि ईश्वर हमारे साथ है और हमें डरना नहीं है।

इस तरह इस्लाम में भी डर से दूर रहने का संदेश दिया गया है। राहुल गांधी ने इस दौरान सिख पंथ के गुरु नानक की भी तस्वीर दिखाई।

इस दौरान राहुल गांधी ने भगवान शिव की अभयमुद्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वह संदेश देते हैं कि डरो और डराओ मत। वह ऐसा संदेश देते हैं, जबकि खुद को हिंदू कहने वाले लोग पूरे दिन हिंसा-हिंसा करते हैं।

हिंदू को हिंसा से जोड़ने वाली बात पर भाजपा के सांसद हंगामा करने लगे और इस समाज का अपमान बताया।

यही नहीं खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बीच दखल दिया और उन्होंने खड़े होकर कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना अपमान है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...