Latest NewsझारखंडCID झारखंड ने साइबर अपराधी को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

CID झारखंड ने साइबर अपराधी को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CID Jharkhand : अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने झारखंड (Jharkhand) सहित 18 राज्यों में ठगी (Fraud) करने वाले साइबर अपराधी (Cyber Criminal) को हैदराबाद (Hyderabad) से गिरफ्तार (Arrest) किया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम मकिरेड्डी सुजीत कुमार है। इसके पास से मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

इसके खिलाफ झारखंड सहित 18 राज्यों में साइबर ठगी के 94 मामले दर्ज हैं ।

इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, हरियाणा, केरला, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब ,राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और झारखंड शामिल है।

झारखंड CID ने सुजीत कुमार को Ranchi साइबर सेल थाना में दर्ज 1.40 करोड़ रुपये की ठगी मामले में गिरफ्तार किया है। CID के साइबर थाना DSP नेहा बाला ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

DSP ने बताया कि 19 मई को साइबर थाना में एक व्यक्ति ने दर्ज कराये शिकायत में कहा कि फेसबुक पर Reel देखने के समय उसको एक लिंक दिखा।

इसमें ट्रेडिंग के माध्यम से मुनाफे कमाने की बात लिखी थी। उस लिंक पर क्लिक करने पर एक एप्लीकेशन (अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट) उसके फोन पर डाउनलोड हुआ।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने उस ऐप को रजिस्टर किया। इसके बाद कंपनी के कस्टमर केयर अधिकारी ने उससे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसा डालकर निवेश करने का प्रलोभन दिया।

अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसा डालने के बाद रजिस्टर्ड एप पर फेक प्रॉफिट दिख रहा था।

हालांकि इस वो कभी रिडीम नहीं कर पाये । शिकायतकर्ता ने बताया कि इस तरह साइबर अपराधियों ने उनके अकाउंट से 1.40 करोड़ ट्रांसफर करवाकर ठगी किया।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...