रांची बिरसा मुंडा जेल में कैदी ने बाथरूम में की खुदकुशी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Prisoner Commits Suicide : राजधानी के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Jail) में एक विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार को बाथरूम में खुदकुशी (Suicide) कर ली।

मृत कैदी का नाम सोमरा उरांव बताया गया है। वह साल 2017 से ही रांची जेल में बंद था। उस पर दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने का आरोप था।

मिली जानकारी के अनुसार सोमरा उरांव बाथरूम गया था। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तब दूसरे कैदियों ने अंदर जाकर देखा तो वह बाथरूम की खिड़की पर फंदे के सहारे लटका हुआ था।

जेल प्रशासन से मामले की जानकारी मिलने के बाद खेलगांव थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में Post Mortem के लिए रांची के RIMS अस्पताल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक सोमरा उरांव झारखंड के लोहरदगा जिला का रहने वाला था। उसपर दहेज हत्या का आरोप था। अभी वह अंडर ट्रायल ही था।

हत्या के मामले में अब तक उसे सजा नहीं सुनाई गई थी। वह मानसिक रूप से बीमार था, उसका इलाज रिनपास में चल रहा था। उसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गयी है।

Share This Article