Homeझारखंडलोहरदगा-रांची NH पर आया हाथियों का झुंड, सड़क से गुजर रहे लोगों...

लोहरदगा-रांची NH पर आया हाथियों का झुंड, सड़क से गुजर रहे लोगों में दहशत

Published on

spot_img

A herd of elephants appeared on Lohardaga-Ranchi:लोहरदगा-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ में मंगलवार की दोपहर हाथियों का झुंड आ पहुंचा। जिसे देख सड़क से गुजर रहे लोगों में दहशत का माहौल है।

गौरतलब है कि जिले में विगत एक माह से हाथियों का उत्पात जारी है। Latehar के चंदवा, कुडू, कैरो और भंडरा प्रखंड के इलाके में हाथियों का झुंड लगातार भटक रहा है।

अब तक हाथियों ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक घरों को ध्वस्त कर दिया है साथ ही अनाज बर्बाद कर रहा है। हाथियों के इस उत्पात से ग्रामीण काफी परेशान है।

रात भर मसाल के साथ पहरा दे रहे हैं ग्रामीण

हाथियों के इलाके में विचरण करने से ग्रामीण में दहशत है। हालत यह है कि ग्रामीण रातभर मशाल के साथ पहरा दे रहे हैं।

साथ ही ग्रामीणों को जान-माल की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने मामले में वन विभाग और प्रशासन से पहल करने की मांग की है, ताकि हाथियों से किसी को नुकसान नहीं पहुंचे।

इधर, वन विभाग हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने ग्रामीणों से हाथी से दूर रहने की अपील की है।

थाना प्रभारी ने कहा है कि वन विभाग भी अपनी ओर से ग्रामीणों को हाथी से दूर रखने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों को हाथियों के पीछे नहीं जाना चाहिए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...