Homeझारखंडभाजपा विचार आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी: बाबूलाल मरांडी

भाजपा विचार आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी: बाबूलाल मरांडी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Babulal Marandi : BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने रविवार काे गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवं विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।

मरांडी ने कहा कि BJP विचार आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पूंजी है। आज BJP कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

मरांडी ने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा करके कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा किया है। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि INDIA एलायंस के दुष्प्रचार और भ्रम के बाद भी जनता ने BJP और NDA पर भरोसा किया। जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी जनता ने NDA पर विश्वास जताया। 9 सीट पर NDA को जीत मिली।

जनता ने BJP को 84 लाख Vote दिए जबकि इंडी ठगबंधन को 66 लाख ही वोट मिले। तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित राज्य के 7मंत्री अपने क्षेत्र में INDIA ठगबंधन को नहीं जीता सके। विधानसभा अध्यक्ष भी अपने क्षेत्र में पीछे रहे।

मरांडी ने कहा कि अब झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA ठगबंधन को हटाना है और भाजपा नेतृत्व में मजबूत डबल इंजन सरकार बनानी है।

उन्होंने कहा कि JMM कांग्रेस के रहते विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। ये लुटेरी सरकार है। यहां खान, खनिज, बालू, पत्थर, जमीन की लूट मची है। युवाओं की नौकरी तक बेची जा रही। JPSC-JSSCकी परीक्षाएं लगातार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही। युवा आज हताश और निराश है। न नौकरी मिली बेरोजगारी भत्ता ही मिला। उन्हाेंने कहा कि महिलाएं घर में भी असुरक्षित हैं। अपराधी बेलगाम हैं। व्यापारियों से फिरौती रंगदारी की मांग हो रही।

मरांडी ने कहा कि संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल रही। तुष्टिकरण में यह सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही। उन्होंने कहा कि JMM कांग्रेस के रहते न विकास होगा न विधि व्यवस्था ठीक होगी। ऐसी सरकार से निजात दिलाने केलिए जनता से संवाद बढ़ाएं। नाकामियों को उजागर करें। आगामी विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व की डबल इंजन NDA सरकार बनाने का संकल्प लें।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...