Latest Newsझारखंडरांची में लाख को करोड़ बनाने का झांसा देने वाले मौलवी ने...

रांची में लाख को करोड़ बनाने का झांसा देने वाले मौलवी ने ठग लिए 26 लाख रुपए, पुलिस ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Maulvi Dupes People of Rs 26 Lakhs : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में झाड़फूंक कर लाख को करोड़ रुपये बनाने का झांसा देकर एक मौलवी ने तीन लोगों से 26 लाख रुपए ठग लिए।

ढाई लाख के गहने ठगने की बात भी कहीं जा रही है। इस मामले में भुक्तभोगी राजीव कुमार की शिकायत पर र पुलिस ने मौलवी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के पास से एक कार (JH-05BQ-1348) जब्त की गई है। आरोपियों में लोहरदगा के भंडरा निवासी मौलवी जमाल हुसैन, तामिज मिरदाहा और नासिर खान पिता शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, गत 25 जून को राजीव की दुकान पर मौलवी आया और उससे कुछ सामान लिया। मौलवी ने राजीव से कहा कि वह झाड़फूंक कर 21 दिन में लाख रुपये को करोड़ बना देता है।

उसके झांसे में दुकानदार आ गया।मौलवी ने उससे एक बक्सा मंगवाया और उसमें बारी-बारी से एक सप्ताह तक पैसे और गहने डलवाता गया। बक्सा में ताला लगा चाबी वह साथ ले जाता था।

इस बीच उसने राजीव को रांची के डोरंडा स्थित मजार ले जाकर उसका झाड़फूंक भी किया। राजीव बक्से में ढ़ाई लाख रुपये नकद व उतने के ही जेवरात डाल चुका था। इस बीच मौलवी ने 21 दिन बाद बक्सा को खोलने पर उसमें 20 करोड़ होने की बात कह चला गया।

इसके बाद से मौलवी ने मोबाइल उठाना छोड़ दिया। बाद में वह Mobile उठाना छोड़ दिया। शक होने पर जब राजीव मजार गया. वहां उसे ठगी की जानकारी मिली। वापस लौट उसने बक्सा खोला, तो उसमें कुछ कागज व कपड़े थे। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

spot_img

Latest articles

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के संबोधन से हुई शुरुआत

Budget Session of Parliament begins : नई दिल्ली में आज 28 जनवरी से संसद...

खबरें और भी हैं...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...