एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जाह्नवी के खाते में इसके अलावा दो और बड़ी फिल्में हैं, जिसमें जूनियर NTR के साथ फिल्म देवरा: पार्ट 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शामिल है

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“Actress Janhvi Kapoor Admitted to Hospital Due to Health Decline”: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें गुरुवार को इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस को Food Poisoning हुई है। एक्ट्रेस की पिछले कुछ दिनों से ही हालत ठीक नहीं चल रही थी। जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी। एक्ट्रेस के करीबियों ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि उनकी हालत अब स्टेबल है और एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

अनंत-अंबानी की शादी में खूब झुमी थी एक्ट्रेस

बताते चलें एक्ट्रेस हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनी थीं। वो Boyfriend शिखर पहाड़िया संग हाथ में हाथ डाले एंट्री लेती दिखी थीं। एक्ट्रेस ने शादी के सभी फंक्शंस में खूब मस्ती और डांस किया था। जाह्नवी और राधिका अच्छे दोस्त हैं, इस शादी में वो परिवार की तरह शामिल हुईं।

एक्ट्रेस Performance भी दी थी। एक पोस्ट शेयर कर जाह्नवी ने बताया था कि उन्हें डांस करने के लिए अपने लहंगे के कैन कैन को भी काट कर निकालना पड़ा था। इसमें उनका साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया था।

2 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होगी ‘उलझ’

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो, जाह्नवी की हाल ही में उलझ फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। ट्रेलर फैंस को पसंद आया।

एक्ट्रेस के काम को भी काफी सराहा जा रहा है। उलझ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, फिल्म में जाह्नवी को एकदम अलग अवतार और अंदाज में देखा जा सकता है।

उलझ 2 अगस्त को रिलीज होगी, फिल्म में उनके साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मियांग चैंग और आदिल हुसैन भी अहम रोल में होंगे।

जाह्नवी के खाते में इसके अलावा दो और बड़ी फिल्में हैं, जिसमें जूनियर NTR के साथ फिल्म देवरा: पार्ट 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शामिल है।

Share This Article