Homeझारखंडधनबाद में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की हुई बैठक

धनबाद में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की हुई बैठक

Published on

spot_img

धनबाद: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक बीपी सिंह केंद्रीय चुनाव प्रभारी अध्यक्षता में होटल लवीसे, राजेंद्र पथ पटना में संपन्न हुई।

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि महासभा में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत महासभा को संवैधानिक बनाने का काम किया जायेगा।

पूरे देश में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही महासभा में एक पद पर एक से अधिक उम्मीदवार होने पर बैलेट पेपर से चुनाव किया जायेगा।

युवा एवं महिला विंग के अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव भी किया जायेगा। सदस्य्ता अभियान 31 मार्च तक चलाने एवं 18 अप्रैल 2021 को महासभा का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय चुनाव प्रभारी बीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महासभा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय एवं अन्य समितियां संवैधानिक नहीं है फिर भी डॉ. प्रेम कुमार एवं डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी गलत ढंग से संगठन बनाकर महासभा का दुरूपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी लोग महासभा के अंदर ग्रुप चला रहे हैं, ऐसे असंवैधानिक कार्यों को बंद कर देना चाहिए।
महासभा में एकीकरण एवं संवैधानिक चुनाव के लिए आगामी 8 मार्च से चंद्रवंशी जागरूकता रथ राजगीर से निकाली जायेगी।

बैठक में झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं न्यू दिल्ली से महासभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को मुख्य रूप से महागटबंधन के पूर्व लोक सभा उम्मीदवार अशोक आजाद , सुभाष चंद्रवंशी, जे.पी. चंद्रवंशी, मनोज कुमार चंद्रवंशी, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश सोनु, अमित जिंदल, अशोक सिंह, धीरेन्द्र कुमार रवानी, डॉ. पिन्टू सिंह आदि ने संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...