Homeझारखंड2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी बहुमत की सरकार, बाबूलाल ने…

2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी बहुमत की सरकार, बाबूलाल ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

State President Babulal Marandi Said: झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) प्रभारी शिवराज चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिश्व सरमा के मार्गदर्शन में 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत वाली सरकार बनायेगी।

आज झारखंड की क्या स्थिति है, यह किसी से छिपी नहीं है। Babulal Marandi शनिवार काे जगन्नाथ मैदान, धुर्वा में प्रदेश BJP की विस्तृत कार्यसमिति सम्मेलन में बाेल रहे थे।

उन्हाेंने कहा कि आज चोरी, डकैती, हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटना हो रही है। राज्य में हर दिन पांच बलात्कार और पांच हत्याएं हो रही हैं।

आदिवासियों के साथ सबसे अधिक उत्पीड़न की घटना हो रही है। राज्य की कानून व्यवस्था लड़खड़ा गयी है। इस बार के चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता आम जन की सुरक्षा की बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

उन्हाेंने कहा कि राज्य में कोई भी प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हो रहा है। अधिकारी बिना पैसा के कोई भी काम नहीं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार न कर राज्य सरकार के लिए वसूली का काम कर रही है।

आज गरीब बालू खरीदने के लायक नहीं बचा, जो भी बालू ले कर जा रहा है, उसे पुलिस गिरफ्तार (Arrest) कर ले रही है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। यहां सत्ता पक्ष कहता है कि BJP यदि सरकार बनायेगी तो राज्य के मूलवासियों की जमीन लूट लेंगे लेकिन BJP के सरकार में किसी की भी जमीन आज तक नहीं लूटी गई है जबकि हेमंत सोरेन ही राज्य के मूलवासियों की जमीन को लूट रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि सबसे अधिक भ्रष्ट कांग्रेस है। अब जवाब देने का समय आ गया है। देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हर व्यक्ति को साफ पानी, आवास, चिकित्सा, शिक्षा मिले लेकिन राज्य सरकार इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा देती है। राज्य सरकार के पांच लाख नौकरी का पता नहीं।

बेरोजगारी भत्ता, चूल्हा खर्च, वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि का लाभ भी नहीं मिल रहा है। यह सरकार हर परीक्षा में सीट को बेचने का काम की है। राज्य में आदिवासी जमीन की बिक्री नहीं होती है लेकिन नियम में छेड़छाड़ कर आदिवासी की जमीन भी JMM की सरकार लूट रही है।

संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल गयी है। 36 प्रतिशत आदिवासी आबादी आज घट गयी है और नाै प्रतिशत मुस्लिम की आबादी 22 प्रतिशत तक बढ़ रही है। हेमंत सोरेन आदिवासी को खत्म करने का प्रयास कर रही है और अपने वोट बैंक को बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा है तब तक संविधान और आरक्षण को कोई हाथ तक नहीं लगा सकता : अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड में भी मोदी सरकार ने विकास का नया आयाम दिया। बिजली, सड़क, नया विधानसभा, एयरपोर्ट, एम्स, मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ। लोकसभा में पार्टी को 9 सीटें झारखंड से मिली। कांग्रेस-JMM की सरकार झूठ और फरेब की बुनियाद पर बनी है।

जब तक देश में BJP है तब तक संविधान और आरक्षण को कोई हाथ तक नहीं लगा सकता। BJP ने संविधान बचाने का तो कांग्रेस ने संविधान खत्म करने का काम किया। जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जायेंगे उस दिन न संविधान बचेगा, ना लोकतंत्र बचेगा और ना बाबा साहब का नाम रहेगा। हम सबों को इंडी गठबंधन के फरेब से बचना है। 2024 विधान सभा में झारखंड से इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

उन्हाेंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व देखा है। देश की आजादी के बाद 2014 में पहली बार कांग्रेस के बिना किसी दल की नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 2014 के पहले देश की हालात किसी से छुपी नहीं है।

पूरा देश निराशा के वातावरण में गोते लगा रहा था। पाकिस्तान के आतंकवादी हमारे सैनिकों का सिर काट कर चले जाते थे और सरकार द्वारा पाकिस्तान को प्रेम पत्र लिखा जाता था।

spot_img

Latest articles

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...

कई ट्रेन प्रस्ताव अटके, RTI में खुलासा

Many Train Proposals Are Stuck: झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक RTI में...

खबरें और भी हैं...

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...