रांची में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति इंश्योरेंस कंपनी में करता है काम

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  रांची के खेलगांव ओपी क्षेत्र के आनंद बिहार स्थित घर से एक महिला का शव पुलिस ने सोमवार को फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। उसके पति का नाम सिद्धार्थ तिवारी है। जो रांची में ही किसी प्राईवेट इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है।

प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। खेलगांव ओपी प्रभारी ने बताया कि छानबीन में पता चला कि महिला और उसके पति के बीच 12 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

जिसके बाद वह शाम 7 बजे घर छोड़कर चला गया था। अभी उसका फोन बंद आ रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

ओपी प्रभारी ने बताया कि सोमवार को जब दूध देने वाला महिला के घर से वापस घूमकर जा रहा था। तब मकान मालिक संतोष कुमार साहू ने उससे पूछा कि वह वापस क्यों जा रहा है।

इसके बाद मकान मालिक ने किराएदार सिद्धार्थ तिवारी के घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद कोई जवाब नहीं मिलने पर मकान मालिक ने पीसीआर को इसकी सूचना दी।

उसके बाद पुलिस पहुंची। उन्होंने यह भी बताया कि शव से थोड़ी दुर्गंध आ रही थी।

सिद्धार्थ तिवारी बीते 1 माह से किराए में रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृत महिला का नाम का पता नहीं चल पाया है।

Share This Article