Homeझारखंडझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से होगा शुरू

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से होगा शुरू

Published on

spot_img

Monsoon session of Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 (Monsoon Session) जुलाई से शुरू होगा और दो अगस्त तक चलेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने एक सप्ताह तक चलने वाले सत्र को मंजूरी दे दी है, जिसमें छह कार्य दिवस होंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने 26 जुलाई से 2 अगस्त तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है।’’

सत्र के दौरान विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP ) भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और घुसपैठ जैसे विभिन्न मुद्दों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। ऐसे में सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। झारखंड विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा।

इस बीच, सत्तारूढ़ गठबंधन इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए सत्र का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करेगा।

राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पिछले चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में हुए थे।

spot_img

Latest articles

हजारीबाग में 2.7 किलो ड्रग्स के साथ 4 तस्कर अरेस्ट

Hazaribagh: पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल कैंपेन...

हजारीबाग में दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता सरिता, कुएं से बरामद शव

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के फुरका गांव में गुरुवार को एक...

रांची में छठ तक चलेगा अभियान, नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने दिए कड़े निर्देश

Ranchi: नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार को निगम सभागार में इनफोर्समेंट...

पुलिस ने पकड़े दो प्रोफेशनल चोर, चोरी के 6 केस सॉल्व

Dhanbad: बलियापुर थाना पुलिस ने चोरी के छह मामलों का खुलासा करते हुए दो...

खबरें और भी हैं...