Homeझारखंडझारखंड में 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी सम्मान...

झारखंड में 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि, हेमंत सोरेन ने…

Published on

spot_img

CM Hemant Soren said: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि (Honor Amount) देने का निर्णय लिया है।

इसके लिए लाभुकों का आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साेमवार काे साहिबगंज जिले के राजमहल में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई आयाम जोड़े हैं तो कई नए आयाम जोड़ने का काम हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि राज्य को संवारने एवं आगे बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को श्रावणी माह के शुभारंभ एवं पहली सोमवारी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

जनता सशक्त होगी तभी समाज और राज्य आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता सशक्त होगी तभी हमारा समाज और राज्य आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार जो भी योजनाएं और नीतियां बना रही है उसका लाभ समाज के हर वर्ग और तबके को मिल रहा है। हम आप सभी के सहयोग से इस राज्य को इतना मजबूत बनाएंगे कि हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

समस्याओं के समाधान के लिए सब मिलकर प्रयास करें

CM ने कहा कि आज भी हमारे राज्य में कई समस्याएं हैं। हम कई चुनौतियों के बीच से गुजर रहे हैं लेकिन इन तमाम समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि समस्याओं के निजात के लिए मिलजुलकर प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमहल का क्षेत्र कई मायनो में अलग पहचान रखता है। ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र होने के साथ पर्यटन की भी यहां अपार संभावनाएं हैं। यह झारखंड का एकमात्र इलाका है, जहां से गंगा नदी गुजरती है। यहां विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन लंबे अर्से से होता आ रहा है।

यहां के तमाम संसाधनों का उपयोग कोई और कर रहा है जबकि यह क्षेत्र और यहां के लोग आज भी काफी पिछड़े हैं। यह क्षेत्र आज भी कई समस्याओं से ग्रसित है। हमारी सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयत्नशील है। गंगा के कटाव को रोकने का कार्य हो रहा है।

आवागमन में सुगमता लाने का प्रयास कर रहे हैं। राजमहल क्षेत्र (Rajmahal area) में एक हवाई पट्टी और रोप-वे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के लिहाज़ से इसे अलग पहचान दिला सकें।

विभिन्न विकास योजनाओं की मिली सौगात

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें करीब 86 करोड 80 लाख रुपये की 31 योजनाओं की आधारशिला एवं तीन योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

साथ ही राजमहल एवं बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10 हजार 141 लाभुकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके बीच 38 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा की परिसंपत्तियां बांटी।

spot_img

Latest articles

ट्रंप का दावा- भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, चीन भी करेगा कटौती

Donald Trump visit Malaysia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत...

अमेरिका में अप्रवासियों के लिए बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य, नया नियम लागू

Immigrants to the United States: अमेरिका आने-जाने वाले अप्रवासियों को अब बायोमैट्रिक जांच से...

कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी गिरफ्तार

Latehar News: लातेहार पुलिस ने न्यायालय के आदेश और SP कुमार गौरव के निर्देश...

गुमला में पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, जवान और चालक घायल

Gumla News: गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतरटोली में रविवार शाम करीब...

खबरें और भी हैं...

ट्रंप का दावा- भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, चीन भी करेगा कटौती

Donald Trump visit Malaysia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत...

अमेरिका में अप्रवासियों के लिए बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य, नया नियम लागू

Immigrants to the United States: अमेरिका आने-जाने वाले अप्रवासियों को अब बायोमैट्रिक जांच से...

कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी गिरफ्तार

Latehar News: लातेहार पुलिस ने न्यायालय के आदेश और SP कुमार गौरव के निर्देश...