Homeझारखंडपलामू MP वीडी राम ने अपने क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने का...

पलामू MP वीडी राम ने अपने क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने का लोकसभा में उठाया मुद्दा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu MP VD Ram raised the Issue of Setting up industry in Lok Sabha: सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार को लोकसभा में पलामू एवं गढ़वा (Garhwa) जिले में उद्योग, कल-कारखाना स्थापित करने के मामले को उठाया।

सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के दोनों जिले आकांक्षी जिलों की श्रेणी में आते हैं। आकांक्षी जिलों में आने के बाद भी इन दोनों जिलों का जितना विकास होना चाहिए उतना नहीं हुआ है।

सांसद ने कहा कि पूरे झारखंड राज्य में मात्र यही एक (अनुसूचित जाति) के लिए सुरक्षित संसदीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या रोजगार के अभाव में पलायन की है। इस मामले को मैं वर्ष 2014 से ही इस सदन में उठाते रहा हूं लेकिन आज तक एक भी उद्योग, कल-कारखाना नहीं लगे हैं। दुर्भाग्यवश एक जपला Cement Factory थी वह भी बंद हो चुकी है। यहां के लोग बडे़ पैमाने पर रोजगार के अभाव में दूसरें राज्यों में जाकर मजदूरी करने के लिए विवश हैं और पलायन कर रहे हैं।

सबसे दुर्भाग्य की बात तो यह है कि पूरा संसदीय क्षेत्र खनिज पदार्थों से भरपूर है। यहां पर कोयला प्रचुर मात्रा में है। इसके अलावा ग्रेफाइट है। Lime Stone है। बगल के जिले लोहरदगा में बाक्साइट है। ये बाक्साइट मेरे दोनों जिलों से होकर मिर्जापुर जाता है जहां अल्युमिनियम की फैक्ट्री लगी है।

सांसद ने कहा कि कोयला यहां से देश के थर्मल प्लांट में जाता है जो उस क्षेत्र में रौशनी देने का काम करता है जहां वह स्थापित है। गढ़वा के भवनाथपुर थर्मल पावर प्लांट बनाने की जमीन भी उपलब्ध है। कोयला भी है। सोन नदी का पानी भी है। मानव संसाधन भी है। Aluminum का कारखाना भी लगाया जा सकता है।

इसके अलावा ग्रेफाइट की उपलब्धता और गुणवत्ता के अधार पर Graphite आधारित उद्योग लगाया जा सकता है। लाइम स्टोन की बहुत सारी खदानें हैं जो अभी बंद पड़ी हैं उसे शीघ्रतिशीघ्र चालू किया जा सकता है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...