कोलकाता में डॉक्टर से रेप का मामला पहुंचा CJI D.Y चंद्रचूड़ के पास

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला CJI D.Y चंद्रचूड़ के पास पहुंच गया है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Case of Rape of a doctor in Kolkata reached CJI D.Y Chandrachud: कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला CJI D.Y चंद्रचूड़ के पास पहुंच गया है।

CJI को तीन पत्र याचिका भेजी गई हैं जिसमें आर्मी कॉलेज के एक डॉक्टर की भी याचिका शामिल है। इन याचिकाओं में कहा गया है कि CJI इस भयानक घटना का स्वतः संज्ञान लें और तेज कार्रवाई के निर्देश दें।

इसमें दो याचिकाकर्ता Supreme Court के ही वकील रोहित पांडेय और उज्ज्वल गौड़ हैं। तीसरी याचिकाकर्ता का नाम डॉ. मोनिका सिंह हैं जो कि आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल, सिकंदराबाद में बीडीएस हैं। वहीं पांडेय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव हैं। गौड़ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य हैं।

सुप्रीम कोर्ट के वकील पांडेय और गौड़ ने कहा कि यह केस बहुत ही भयानक और दुर्लभ है। यह हमारे देश की आत्मा पर अत्याचार है। एक डॉक्टर पर ही नहीं बल्कि मानवता पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि सीजेआई चंद्रचूड़ को मामले में उचित निर्देश देने की जरूरत है। याचिका में कहा गया है कि इस बर्बर घटना ने पूरे देश की आत्मा को हिला दिया है। पीड़िता के रोते बिलखते परिवार को देखकर हर किसी की दिल पसीज जाता है।

हालांकि घटना के बारे में बोलने के लिए ज्यादा शब्द नहीं हैं। एक राष्ट्र के रूप में हमें खड़े होना चाहिए और मामले में तीव्र जांच और न्याय सुनिश्चित होना चाहिए।

याचिका में कहा गया है कि इस तरह की बर्बर घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती। एक महिला के आत्मसम्मान और कानून की रखवाली के लिए भी Action जरूरी है। डॉ. सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि सीजेआई चंद्रचूड़ को मामले का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर भी न्यायालय को उचित निर्देश देने चाहिए। अस्पतालों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की जरूरत है।

बता दें कि कोलकाता के अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बर्बर रेप कर फिर हत्या की गई। इस घटना के बाद पूरे देश में उबाल है।

Share This Article