Latest Newsबिहारनीतीश कुमार के मंत्री ने किए चौंकाने वाले दावे, चंपई सोरेन की...

नीतीश कुमार के मंत्री ने किए चौंकाने वाले दावे, चंपई सोरेन की बगावत के बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Nitish Kumar’s Minister made Shocking Claims: झारखंड की राजनीति में पल पल बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम का प्रभाव बिहार में भी पड़ने की संभावना दिखने लगी जब Nitish Kumar के करीबी बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने बड़ा दावा कर दिया।

उन्होंने कहा कि जो कुछ झारखंड में महागठबंधन की सरकार के साथ हो रहा है, उनके विधायक विद्रोह कर BJP का दामन थामने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसा ही बिहार में भी महागठबंधन के विधायकों के साथ बहुत जल्द होने वाला है।

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली में जमे हुए हैं। जानकारी के अनुसार वे बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। वहीं, JMM वेट एंड वाच की स्थिति में है और JMM को चंपई सोरेन के अगले कदम का इंतजार है।

लेकिन, इसका असर न सिर्फ JMM पर पड़ेगा, बल्कि इसका प्रभाव झारखंड की महागठबंधन की सरकार पर भी पड़ सकता है। बल्कि, दिलचस्प ये कि अब झारखंड की राजनीतिक उठापटक की आंच बिहार की सियासत पर भी पड़ने की संभावना बढ़ गई है। कम से कम Nitish Kumar के एक करीबी मंत्री के दावे से यही बात निकलकर आ रही है।

अशोक चौधरी दावा करते हुए कहते हैं कि बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं और बहुत जल्द वैसे विधायक हमारे साथ होंगे। अशोक चौधरी कहते हैं कि आज झारखंड में जो कुछ हो रहा है तब इन लोगों की बेचैनी बढ़ रही है और आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जब कुछ महीना पहले महागठबंधन के लोग हमारे विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने की कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन वो अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए तब क्यों नहीं ज़ुबान खुली थी।

अशोक चौधरी बिहार में आरजेडी और कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की वजह भी बताते हैं जिसके कारण वो NDA के संपर्क में आए। कई विधायकों को RJD और कांग्रेस के नेतृत्व ने बड़े बड़े सपने दिखाए, टिकट देने का वादा किया लेकिन कुछ किया नहीं वैसे विधायकों की नाराजगी अब खुलकर सामने आएगी और बहुत जल्द ऐसे विधायक हमारे साथ होंगे। अशोक चौधरी के दावे पर सियासत गर्म हो गई साथ ही पलटवार भी महागठबंधन की तरफ से शुरू हो गया। RJD की प्रवक्ता एजया यादव कहती है जदयू के नेता खुशफहमी में हैं और उनका दावा भी हवा में उड़ जाएगा।

spot_img

Latest articles

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

खबरें और भी हैं...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...