हजारीबाग से मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का टेंट खोलकर लौट रहे मजदूर हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, 5 की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Truck Accident in Hazaribagh : हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के चरही में कल रविवार की शाम करीब 7 बजे रांची-पटना मार्ग (NH-33) पर एक ट्रक दर्दनाक हादसे (Accident) का शिकार हो गई।

हादसे में चालक समेत पांच मजदूरों की मौत (Death) हो गई है। वहीं छह अन्य घायल है जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

सभी घायलों का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना की सूचना के बाद चरही पुलिस ने हजारीबाग मुक्तिधाम सेवा संस्थान के कर्मी नीरज पासवान को बुलाया। उन्होंने सातों घायलों और चार शवों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में 20 वर्षीय श्रीराम कुमार, 18 वर्षीय अमित कुमार यादव, 35 वर्षीय मगहर साव, 25 वर्षीय जयांश यादव और 26 वर्षीय श्रवण कुमार शामिल हैं।

मंईयां सम्मान योजना का टेंट खोलकर लौट रहे थे मजदूर

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हजारीबाग में CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का मंईयां सम्मान योजना में कार्यक्रम हुआ था।

रविवार को टेंट का सामान खोला गया और ट्रक में लोड करके हजारीबाग से ट्रक रांची की ओर जा रहा था।

बारिश की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। ट्रक के पलटने से मजदूरों के ऊपर टेंट का सामान गिर गया। जिसके नीचे वह दब गये। जिससे पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मारे गये सभी मजदूर बिहार (Bihar) के मधुबनी जिला के रहने वाले थे।

Share This Article