Homeझारखंडहिमंता बिस्वा सरमा ने पुलिस प्रशासन को लेकर अलोकतांत्रिक बातें कही: सुप्रियो...

हिमंता बिस्वा सरमा ने पुलिस प्रशासन को लेकर अलोकतांत्रिक बातें कही: सुप्रियो भट्टाचार्य

Published on

spot_img

Supriyo Bhattacharya Said : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पुलिस प्रशासन को लेकर अलोकतांत्रिक बातें कही हैं।

उन्होंने कहा कि किसी राज्य का मुखिया या जिम्मेदार व्यक्ति किसी अन्य राज्य की पुलिस महकमे पर आरोप लगाये, इसका उदाहरण शायद ही इतिहास में मिले। भट्टाचार्य गुरुवार को हरमू स्थित JMM के कैंप कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज से दो साल पहले असम में एक घटना घटी थी, उस समय भी बिस्वा सरमा ही मुख्यमंत्री थे। उस समय असम पुलिस का मणिपुर Police के साथ विवाद हो गया। दोनों ओर से फायरिंग की भी नौबत आ गयी थी। दोनों एक दूसरे के कर्मियों को गिरफ्तार करने लगे थे। दो पुलिस महकमों के बीच इस तरह का टकराव असम ने शुरू किया।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के तहत एक मुख्यमंत्री या मंत्री कहीं दूसरे राज्य में जाता है तो इसका पूरा डिटेल तैयार किया जाता है। मंत्री का कब किस स्थान पर कितने देर का कार्यक्रम है, ये सब विभागों के बीच साझा किया जाता है। फिर इसके अनुरूप सुरक्षा की व्यवस्था की जाती है। जब किसी राज्य का मुख्यमंत्री कहीं जाता है तो उसकी पहली सूचना उस राज्य के राज्यपाल के सचिव को दी जाती है। अगर मंत्री की यात्रा होती है तो उस राज्य के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को इसकी सूचना सबसे पहले दी जाती है।

साथ ही Police महकमे के शीर्ष अधिकारियों को दी जाती है। इसमें विशेष शाखा की पुलिस भी आती है। विशेष शाखा की ओर से मंत्री की सुरक्षा के लिए जो पुलिस कर्मी दिया जाते हैं, वो सादे लिबास में रहते हैं। ये सब एक Protocol के तहत होता है। ये पूरे देश में होता है। इसी प्रोटोकॉल के तहत मंत्रियों या अन्य संबंधित व्यक्तियों को सुरक्षा दी जाती है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...