Latest Newsझारखंडउत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ स्थगित करने के आदेश से गुस्साए अभ्यर्थियों...

उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ स्थगित करने के आदेश से गुस्साए अभ्यर्थियों ने किया सड़क जाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Excise Constable Recruitment Postponed : झारखंड (Jharkhand) में उत्पाद सिपाही बहाली (Excise Contable Recruitment) की दौड़ में अब तक 11 युवकों की मौत (Death) हो चुकी है।

इस बीच सोमवार की देर शाम सरकार ने तीन दिनों के लिए बहाली की दौड़ को स्थगित (Postponed) कर दिया है। वहीं अब अचानक उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ स्थगित करने से अभ्यर्थी नाराज हो गए हैं।

सरकार के इस आदेश से नाखुश अभ्यर्थीयों ने मंगलवार की सुबह बहाली स्थल के समीप ही गिरिडीह – डुमरी (Giridih-Dumri) पथ पर बैठकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

अभ्यर्थियों को समझा कर हटाया गया जाम

जाम की सूचना मिलते ही सार्जेंट मेजर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत से अभ्यर्थियों को समझाया और जाम हटाया।

यहां सार्जेंट मेजर राजेश रंजन ने अभ्यर्थियों को समझाया कि बहाली तीन दिनों के लिए स्थगित हुई है, रद्द नहीं की गई है। सार्जेंट मेजर के समझाने के बाद अभ्यर्थियों ने सड़क जाम हटाया।

काफी दूर से आए हैं अधिकतर अभ्यार्थी

यहां सड़क जाम कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि दौड़ स्थगित करने की सूचना उन्हें पहले दी जानी चाहिए थी। वे लोग दूर दूर से आए हैं। कई लोग तो कर्ज लेकर पहुंचे हैं।

उन्हें पता रहता कि दौड़ नहीं होनी है तो वे यहां आते ही नहीं। अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार व पदाधिकारी जान बूझकर युवाओं को परेशान कर रहे हैं। दौड़ के दरमियान उचित सुविधा भी नहीं दी जा रही है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...