Alert! झारखंड के विभिन्न हिस्सों में कल से भारी बारिश की संभावना, चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (weather Department) ने स्पेशल बुलेटिन (Special Bulletin) जारी कर 7, 8, 9 और 10 सितंबर को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) के विभिन्न हिस्सों में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश  (Heavy Rain) होने की संभावना है।

आज शुक्रवार को मौसम विभाग (Weather Department) ने स्पेशल बुलेटिन (Special Bulletin) जारी कर  7, 8, 9 और 10 सितंबर को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के पहले स्पेशल बुलेटिन में कहा कि झारखंड में 7 से 10 सितंबर 2024 तक भारी वर्षा होगी।

रांची स्थित मौसम केंद्र ने 7 से 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

जानिए कब किस क्षेत्र में होगी बारिश

7 सितंबर को राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं 8 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

9 सितंबर को उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

और 10 सितंबर को राज्य के दक्षिणी एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

इन जिलों में कल भारी बारिश की संभावना

पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां

Share This Article