Homeझारखंडघर के बाहर सोए बुजुर्ग की लाठी से पीट पीटकर हत्या

घर के बाहर सोए बुजुर्ग की लाठी से पीट पीटकर हत्या

Published on

spot_img

Murder Case In Palamu : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर गांव में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने लाठी- डंडे से पीट पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या (Murder) कर दी। घटना के वक्त बुजुर्ग अपने घर के बाहर सोए हुए थे।

घटनास्थल से दो लाठी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए MRMCH मेदिनीनीनगर भेज दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान राजा यादव (63) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजा यादव अपने घर के बाहर सोए हुए थे। इसी क्रम में गुरुवार रात करीब 10 बजे लाठी-डंडे से पीट पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी रात 1 हुई। सूचना मिलने पर प्रारंभिक जांच के लिए मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ जानकारी लेकर रात में लौट गई और पुनः सुबह आई।

घटनास्थल मनातू थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है और जसपुर घना आबादी वाला गांव है। रात में घर के दरवाजे पर हत्या होने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद शव उठने तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया है। पूरे मामला का Police जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...