झारखंड में भारी बारिश और आंधी का Alert! 12 सितंबर तक जमकर होगी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

झारखंड के विभिन्न जिलों में तेज बारिश और आंधी के आसार है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न हिस्सों में गरज और चमक के साथ आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Alert of Heavy Rain and storm in Jharkhand! : झारखंड के विभिन्न जिलों में तेज बारिश और आंधी के आसार है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न हिस्सों में गरज और चमक के साथ आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के कई हिस्सों में 12 सितंबर तक मौसम खराब रहने वाला है। इतना ही नहीं IMD ने 10 और 11 सितंबर को झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र दबाव में तब्दील हो गया है। यह दबाव दीघा (पश्चिम बंगाल) से 410 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद है। अगले 24 घंटों के दौरान इस मौसम प्रणाली के उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों की ओर बढ़ने और गहरे दबाव में तब्दील की उम्मीद है। इसके बाद यह अगले दो दिनों के दौरान मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश कराएगा।

रांची में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर सूबे के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की सांभावना जताई है।

रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों में विभिन्न जगहों पर झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है। Ranchi में भी गरज चमक के साथ बारिश की एक से दो लहर देखी जा सकती है। रांची में 12 सितंबर तक ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

Share This Article