Latest Newsझारखंडदेश ही नहीं, दुनिया के सामने सीएम हेमंत ने झारखंड को किया...

देश ही नहीं, दुनिया के सामने सीएम हेमंत ने झारखंड को किया शर्मसार, चिराग ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chirag Paswan in Dhanbad: धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कॉप्लेक्स में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जन आक्रोश रैली किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि लोजपा गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी या अकेले ये फैसला राज्य इकाई को तय करना है। इसके बाद उसपर केंद्रीय संसदीय समिति की मुहर लग जाएगी और ये परिस्थिति अधिसूचना जारी होने से पूर्व तय हो जाएगी।

झारखंड की मौजूदा सरकार ने राज्य को किया शर्मसार

उन्होंने झारखंड की मौजूदा सरकार और मौजूद मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से झारखंड की मौजूदा सरकार ने राज्य को बिहार और पूरे देश के समक्ष शर्मसार करने का काम किया और जिस तरह से मौजूदा मुख्यमंत्री Hemant Soren भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए उससे देश ही नहीं दुनिया के सामने झारखंड को शर्मसार होना पड़ा। ऐसे में झारखंड के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि यह अब तय हो चुका की चुनाव के बाद झारखंड में एक नई सरकार बनने जा रही है। और उस सरकार में लोक जान शक्ति पार्टी रामविलास की अहम भूमिका होगी।

केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने कहा- ‘लोजपा (रामविलास) झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका देखती है। मेरा जन्म एकीकृत बिहार में हुआ था, इस वजह से मैं भी झारखंडी हुआ।’ उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा का एक मजबूत जनाधार है।

उन्होंने कहा- ‘मेरे पिता व लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की कर्मभूमि भी झारखंड ही थी और उनका सपना था विकसित झारखंड। उसी सपने को मैं पूरा करने निकला हूं और इसी उद्देश्य के साथ पार्टी काम भी कर रही है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़े।’

spot_img

Latest articles

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे राजस्थान, शेयर किया अजमेर पहुंचने का अनुभव

राजस्थान : बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव सोमवार देर रात राजस्थान के...

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

खबरें और भी हैं...