झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा: PM मोदी

News Update
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi In Hazaribagh: PM मोदी (PM Modi) ने गांधी जयंती पर बुधवार काे हजारीबाग में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

साथ ही धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (Dharti Aaba Tribal Village Utkarsh Campaign) का शुभारंभ किया। इसके अलावा 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) का उद्घाटन किया और 25 EMRS की आधारशिला रखी।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-जनमन) के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी किया।

मोदी ने हजारीबाग के मटवारी मैदान में परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इस अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 63,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी विकास के लिए महात्मा गांधी का विजन, उनके विचार हमारी पूंजी हैं।

गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है जब आदिवासी समाज का तेजी से विकास होगा। मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

प्रधानमंत्री ने 15 सितंबर की अपनी जमशेदपुर यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिला है।

पिछले दिनों मैंने जमशेदपुर से झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि उस दिन झारखंड के हजारों गरीबों को PM आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला था। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है।

आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-झामुमाे और राजद का गठजोड़ है। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा।

जनजातीय संस्कृति को संजोने वाले झारखंड से उनका और भाजपा का दिल का रिश्ता

मोदी ने कहा कि झारखंड की धरती ने जनजातीय संस्कृति को संजोया है। इसने भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा को संजोया है। गांधी जयंती के अवसर पर उन्हें यहां आने का सौभाग्य मिला है।

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में महात्मा गांधी हजारीबाग आए थे। बापू के विचार, बापू की शिक्षाएं हमारे संकल्पों का हिस्सा हैं। गांधी जंयती पर उन्हें नमन।

झारखंड के साथ भाजपा और उनका एक विशेष रिश्ता बन गया है। ये रिश्ता दिल का रिश्ता है। साझे सपनों का रिश्ता है। इसलिए झारखंड उन्हें बार-बार बुलाता है और वे बार-बार दौड़े चले आते हैं।

राजद ने झारखंड को बनाया था लूट का ठिकाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी।

इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं (Criminals-Mafias) का सेफ हाउस बना रखा था और राजद वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था? वह पार्टी कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी थी।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं।

जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकाने से सैकड़ों करोड़ बरामद होते हैं। यहां नेताओं के नौकरों के घरों से भी करोड़ों रुपये पकड़े जाते हैं। उन्होंने सुना है कि अब जब इनकी विदाई होने को है तो इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ा दिए हैं।

Share This Article