Latest Newsझारखंडपत्नी की दूसरी शादी की खबर सुनते ही तलाकशुदा पति ने कर...

पत्नी की दूसरी शादी की खबर सुनते ही तलाकशुदा पति ने कर दी ससुर की हत्या, आज होने वाली थी शादी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Divorced husband murdered father-in-law: सरायकेला जिले के कपाली थाना अंतर्गत इस्लामनगर में एक तलाकशुदा पति ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी होने पर अपने ससुर की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी है।

मृतक की पहचान कपाली थाना अंतर्गत बाबा गुड़ी निवासी 65 वर्षीय अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। आरोपी पति की पहचान लोहरदगा निवासी फैयाज अंसारी के रूप में हुई है।

शादी के एक सप्ताह बाद ही हो गया था तलाक

घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल हमीद की बेटी साइका की शादी फैयाज अंसारी (Faiyaz Ansari) से हुई थी, लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया था।

इसके बाद साइका की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई थी। सोमवार की रात मेहंदी की रस्म हुई थी और मंगलवार को शादी होने वाली थी।

शादी की खबर सुनते ही ससुराल पहुंचा तलाकशुदा पति

जब फैयाज अंसारी को साइका की शादी की बात पता चली तो वो आग-बबूला हो गया और सोमवार की रात ससुराल पहुंच गया।

इस दौरान अब्दुल हमीद घर के आंगन में सो रहा था। अपने ससुर को देखर फैयाज अपना आपा खो बैठा और पास ही में रखे गैंता से मारकर अपने ससुर की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी और फिर मौकै से फरार हो गया।

मामले की सूचना पाकर कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...