Homeझारखंडशांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न करवाने के लिए रांची पुलिस तैयार,...

शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न करवाने के लिए रांची पुलिस तैयार, किया मॉक ड्रिल

Published on

spot_img

Ranchi Police Is Ready For Durga Puja: दुर्गा पूजा के मद्देनजर बुधवार को Ranchi Police लाइन मैदान में उपद्रवी तत्वों से निपटने का मॉक ड्रिल (Mock drill) किया गया।

इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से Durga Puja संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

रांची पुलिस लाइन में एहतियातन हिंसा से निपटने के लिए पुलिस जवानों और पदाधिकारियों ने मॉक ड्रिल की। इसमें बड़ी संख्या में रांची पुलिस के जवानों ने भाग लिया और उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास किया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस जवानों ने Mock drill की।

रांची पुलिस की मॉकड्रिल में पुलिस की तत्परता दिखी। यहां उपद्रवी की भूमिका में भी पुलिस थी और उनपर कार्रवाई करने वाली भी पुलिस ही थी।

उपद्रवियों की पत्थरबाजी से लेकर उनपर अश्रु गैस के गोले, हवाई फायरिंग, पानी की बौछार, लाठीचार्ज से लेकर गिरफ्तारी तक का अभ्यास किया गया।

डायल 100 और डायल 112 का संकट के समय प्रयोग करें

मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को यह भी बताया गया कि यदि स्थिति बिगड़ती है और उसमें लोग घायल होते हैं तो कैसे घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा जाए और एंबुलेंस को कैसे भीड़ से निकाला जाए।

इस दौरान पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछार आदि को लेकर अभ्यास किया।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। आम लोगों के बीच किसी भी तरह का भय ना हो, लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं।

डायल 100 और डायल 112 का संकट के समय प्रयोग करें। ड्रिल में एंटी राइट गियर, वज्र वाहन तथा वाटर कैनन का अभ्यास किया गया। Mock Drill  में अपर पुलिस अधीक्षक, CCR, सार्जेंट मेजर प्रथम, द्वितीय, सभी सार्जेंट और रैप की कंपनी, जिला बल तथा इको की कंपनी शामिल थी।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...