अब से कुछ देर में झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की होगी घोषणा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Assembly elections in Jharkhand and Maharashtra: मंगलवार को यानी आज ही भारत निर्वाचन आयोग झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगा। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव के तारीखों का हुआ ऐलान

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड के साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी। इसके अलावा चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा करेगा।

इसमें मतदान की प्रक्रिया, चुनावी सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।

बता दें कि 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

Share This Article