हजारीबाग में पलटी यात्री बस, दर्जनों की मौत और 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका …

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bus Accident in Hazaribagh : हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में दर्जनों की मौत (Death) होने की आशंका जताई जा रही है ।

दरअसल कोलकाता से पटना जा रही यात्री बस (Passengers Bus) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।

हादसे में एक दर्जन लोगों की मौत  की आशंका जताई जा रही है । वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर तुरंत आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला।

सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिक्स लेन सड़क निर्माण में लापरवाही

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर बस पलटी वहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था।

सिक्स लेन सड़क के निर्माण के दौरान निर्माण कंपनी ने सड़क के एक हिस्से को काटकर छोड़ दिया था जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया था।

इसी कारण बस संचालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस गड्ढे में जा गिरी।

Share This Article