Homeझारखंडकोरोना काल में रांची वासियों के लिए 'सिंघम' बने इंस्पेक्टर राजेश कुमार...

कोरोना काल में रांची वासियों के लिए ‘सिंघम’ बने इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन

Published on

spot_img

Rajesh Kumar Sinha dies of Heart Attack: कोरोना काल में लोगों की सेवा कर अपनी पहचान बनाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा (Inspector Rajesh Kumar Sinha) का आज निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा की Heart attack से जमशेदपुर के अस्पताल में मौत हो गई। रांची में इंस्पेक्टर के पद पर रहते हुए राजेश कुमार सिन्हा ने कोविड संक्रमण काल में अपने सेवा भाव से लोगों का दिल जीत लिया था।

रांची के लोग कहते थे ‘सिंघम’

कोविड संक्रमण काल के दौरान जब हर कोई एक-दूसरे को छूने से भी डरता था उस दौरान कुछ ऐसे पुलिस वाले थे जिन्होंने संक्रमण की परवाह किए बगैर लोगों की खूब सेवा की।

उनमें से एक थे राजेश कुमार सिन्हा। राजेश कुमार सिन्हा को उनकी मूंछों की वजह से भी लोग उन्हें रांची का सिंघम कहते थे।

कोविड संक्रमण के समय जब पूरे देश में Lockdown लगा उस समय राजेश सिन्हा रांची के डेली मार्केट थाना के प्रभारी थे। पूरे लॉकडाउन के दौरान हर उस जरूरतमंद की राजेश सिन्हा ने मदद की थी जिन्हें खाना और दवाई की जरूरत थी।

साइबर क्राइम ब्रांच धनबाद में थे राजेश

1994 बैच के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने थे। अभी उनके नौकरी के 4 साल शेष थे। चुनाव से पहले रांची से उनका तबादला धनबाद हुआ था।

धनबाद में वह साइबर क्राइम ब्रांच (Cyber ​​Crime Branch) में थे। मतगणना खत्म होने के बाद वह छुट्टी पर जमशेदपुर गए थे। वहीं मंगलवार को उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद जल्दबाजी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...