Homeझारखंडअनुराग गुप्ता ने संभाला झारखंड DGP का प्रभार

अनुराग गुप्ता ने संभाला झारखंड DGP का प्रभार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand DGP Anurag Gupta : आज शुक्रवार को IPS अधिकारी Anurag Gupta ने झारखंड पुलिस के महानिदेशक (DGP) का प्रभार ग्रहण किया।

बताते चलें कल यानी गुरुवार की रात राज्य सरकार ने उन्हें ACB DG (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) के पद के साथ-साथ झारखंड DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।

अनुराग गुप्ता का झारखंड पुलिस में एक समृद्ध अनुभव है। वे गढ़वा और हजारीबाग में SP के पद पर रह चुके हैं और रांची के SSP के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा, वे लंबे समय तक बोकारो रेंज के DIG और झारखंड पुलिस मुख्यालय में ADG (स्पेशल ब्रांच) के पद पर कार्यरत रहे हैं।

DGP के रूप में पदभार संभालते हुए अनुराग गुप्ता ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...