दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दीवारों में लगे हैं छोटे-छोटे बम! ये है मांग ….

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bomb Threat to Schools : दिल्ली (Delhi) के प्रतिष्ठित स्कूलों DSP आरके पुरम, पश्चिम विहार स्थित GD गोयनका पब्लिक स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, और कैम्ब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) मिली हैं।

धमकियां मिलने के बाद सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई और छात्रों को वापस घर भेज दिया गया।

30,000 डॉलर की मांग 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन स्कूलों में Email के माध्यम से धमकियां दी गई है। E-mail में धमकी देने वाले ने दावा किया कि उसने स्कूलों की इमारतों में कई छोटे Bomb लगाए हैं।

ई-मेल में लिखा है कि, “मैंने (स्कूल) इमारतों के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे। अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले, तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।”

पुलिस और अग्निशमन दल अलर्ट

ई-मेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। संबंधित स्कूलों में पुलिस और अग्निशमन विभाग ने पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अभी तक किसी बम का पता नहीं चला है, लेकिन सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया है।

पहले भी आ चुकी हैं धमकियां

बताते चलें यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। इससे पहले भी कई बार बम की धमकियां दी गई हैं।

19 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि बम धमकी और इससे जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) तैयार की जाए।

Share This Article