राजधानी के इस बड़े व्यवसायी पर चार अपराधियों ने किया हमला, उसके बाद…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Attack on Prince Srivastava : शुक्रवार की रात लगभग 10:57 बजे Ranchi के बड़े व्यवसायी हिनू (Hinoo) निवासी प्रिंस राज श्रीवास्तव (Prince Raj Srivastava) पर चार अपराधियों ने अचानक Attack कर दिया।

बताया जाता है कि प्रिंस राज कडरू स्थित स्काइलाइन टावर (Skyline Tower) से अपने हिनू आवास के लिए निकल रहे थे।

जैसे ही प्रिंस अपने गाड़ी में बैठे, घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस की गाड़ी को घेर लिया। दरवाजा खोलने का प्रयास किया। ऐसे मे प्रिंस राज श्रीवास्तव सतर्क हो गए।

अपराधियों ने दो बार जबरदस्ती गाड़ी का दरवाज़ा खोलने का प्रयास किया। एक बार एक अपराधी ने प्रिंस के चहरे पर हमला भी किया।

उनके हाथों मे धारदार हथियार और चाकू देख प्रिंस वापस अपने गाड़ी मे बैठ गए। इसके बाद प्रिंस वहा से अपने आवास के लिए निकल गए।

दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी

उसके बाद अपराधियों ने दो वाहनों से प्रिंस राज श्रीवास्तव का पीछा किया और कडरू पुल मे प्रिंस की गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया।

किसी तरह प्रिंस अपना जान बचा कर डोरंडा थाना पहुंचे। यह देख कर अपराधी वहां से फरार हो गए। इससे पूर्व जब प्रिंस जान बचा कर निकले तभी रस्ते मे अपराधियों ने उनके कार पर भरी पत्थर से हमला किया, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना की तस्वीरें कार मे लगे कैमरे मे कैद  हैं। मामले की जानकारी डोरंडा थाने में लिखित दी गई है। डोरंडा थाना में FIR दर्ज हो चुकी है।

Share This Article