Latest Newsझारखंडझारखंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा, इन चार जगहों पर जू सफारी...

झारखंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा, इन चार जगहों पर जू सफारी बनाने की योजना, 800 करोड़ होंगे खर्च…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Promotion of Eco tourism in Jharkhand: झारखंड सरकार राज्य के पर्यटकों (State Tourists) को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है।

वन्यजीव अभयारण्यों में ईको टूरिज्म (Eco Tourism) को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख स्थानों- पलामू टाइगर रिजर्व, दलमा, हजारीबाग, और पारसनाथ वन्यजीव अभयारण्य में Zoo Safari विकसित करने की योजना बनाई गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन सफारी के निर्माण और संचालन में करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

गौरतलब है कि झारखंड का पलामू टाइगर रिजर्व राज्य का इकलौता बाघ अभयारण्य है, जबकि दलमा हाथियों के लिए प्रसिद्ध है। हजारीबाग में सांभर, नीलगाय और भालू जैसे जानवर पाए जाते हैं, वहीं पारसनाथ अभयारण्य में तेंदुआ, जंगली सूअर और जंगली बिल्ली जैसे वन्यजीव हैं। सफारी में पर्यटक इन जानवरों को प्राकृतिक परिवेश में घूमते हुए कार या बस से देख पाएंगे।

पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

पर्यटकों को जंगल भ्रमण के दौरान बांस की झोपड़ियों (बंबू हाट), कैफेटेरिया और कैंटीन की सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल पर्यावरण अनुकूल पर्यटन (ईको टूरिज्म) को बढ़ावा देगी, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी रोजगार और आय के अवसर मिलेंगे।

राजगीर सफारी से ली प्रेरणा

बताते चलें पर्यटन विभाग (Tourism Department) के मंत्री ने हाल ही में बिहार के राजगीर में जू सफारी का दौरा किया था। इसके बाद झारखंड में भी इस तरह की योजना पर कार्य तेज किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस परियोजना के लिए राशि का प्रावधान किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...