Homeझारखंडरिम्स के मेडिकल छात्र पर हमला, ICU में भर्ती, सरस्वती पूजा के...

रिम्स के मेडिकल छात्र पर हमला, ICU में भर्ती, सरस्वती पूजा के आयोजन पर रोक…

Published on

spot_img

Attack on RIMS Medical Student : राजधानी Ranchi के RIMS में एक मेडिकल छात्र (Medical Student) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कोकर (Kokar) स्थित तिरिल बस्ती में रविश अपने दोस्तों के साथ एक कैफे में जन्मदिन मनाने गया था। जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने बैट से रविश के सिर पर हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से रविश बेहोश होकर गिर पड़ा।

हमले में गंभीर रूप से घायल रविश को रिम्स अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

पुरानी रंजिश का नतीजा

बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। 2-3 दिन पहले तिरिल बस्ती के कुछ युवक RIMS ट्रॉमा सेंटर गए थे, जहां उनकी रिम्स के छात्रों से झड़प हुई थी।

इसके बाद से ही वे किसी भी डॉक्टर को निशाना बना रहे थे।

मामले में एक युवक गिरफ्तार

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तुरंत रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आदित्य कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सरस्वती पूजा पर रोक

इस घटना के बाद रिम्स प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के आयोजन पर रोक लगा दी है। हर साल की तरह इस बार भी छात्रों ने हॉस्टल के पास मैदान में सरस्वती पूजा का आयोजन करने की योजना बनाई थी। लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

हालांकि, रिम्स के छात्रों ने साफ कर दिया है कि वे सरस्वती पूजा जरूर करेंगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...