गुमला में पेड़ से लटका मिला पारा शिक्षक का शव, बेटी की शादी को लेकर थे परेशान…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Para Teacher Dead Body Found : गुमला (Gumla) जिले में भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र के रायकेरा जंगल में एक पारा शिक्षक (Para Teacher) का शव (Dead Body) पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रायकेरा में कार्यरत 56 वर्षीय हरिदेव सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार को जंगल गए कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

बेटी की शादी को लेकर परेशान थे हरिदेव सिंह

परिजनों ने बताया कि हरिदेव सिंह सोमवार कघ सुबह घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। उनकी पत्नी अनुराधा देवी ने भरनो थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिदेव सिंह अपनी तीसरी बेटी की शादी को लेकर काफी चिंतित थे और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या (Suicide) का लग रहा है, लेकिन असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Share This Article