अब दिल्ली दूर नहीं है, आपके दरवाजे पर है: पीएम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी: केंद्र और असम की सरकार मिलकर राज्य के विकास में जुटी है। पहले की सरकारों ने इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया।

हमारी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मंत्र के साथ काम किया है।

अब दिल्ली दूर नहीं है, वह आपके दरवाजे पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यह बात कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज यहां की जनता को नया उपहार मिलने जा रहा है।

ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्र में यह क्षेत्र आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ चुका है।

आत्म निर्भर बनते भारत के लिए अपनी क्षमता का विकास अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नीति सही हो और नीयत साफ हो तो नियति भी बदल जाती है।

प्रधानमंत्री ने तेल और गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।

इसी दौरान उन्होंने एक इंजीनियरिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया, तो दूसरे का शिलान्यास किया है।

Share This Article