Homeक्राइमविकास तिवारी अपने इशारे पर व्यापारियों से वसूलवा रहा रंगदारी

विकास तिवारी अपने इशारे पर व्यापारियों से वसूलवा रहा रंगदारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Crime News: झारखंड समेत कई राज्यों में संगठित आपराधिक गिरोह को संचालित करने वाला विकास तिवारी अपने इशारे पर व्यापारियों से रंगदारी वसूलवा रहा है।

इसका खुलासा तब हुआ जब इस गिरोह का एक सदस्य अनिल यादव रामगढ़ और लातेहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार हुआ। शुक्रवार को पुलिस अनिल यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच लातेहार ले गई।

लेकिन रामगढ़ में जो कहानी सामने आई वह चौंकाने वाली थी। रामगढ़ शहर के बंगाली टोला निवासी अनिल यादव गिरोह के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहा था।

विकास तिवारी के इशारे पर वह दूसरे जिले के व्यापारियों और ठेकेदारों को ना सिर्फ धमकता था, बल्कि उन्हें रामगढ़ बुलाकर रंगदारी वसूलता था। धमकी देने के बाद जब व्यापारी उसे पैसे देने के लिए राजी होते थे, तो उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग 33 का एक लोकेशन उन्हें भेजता था।

Vikas Tiwari is collecting extortion from traders at his behestपांडे गिरोह से धमकी मिली तो सदमे में…

लातेहार के एक व्यापारी को जब पांडे गिरोह की ओर से धमकी मिली तो वह सदमे में आ गया। लेकिन बाद में उसने पुलिस का सहारा लिया। जब पुलिस गिरोह के सदस्यों को ट्रैक कर रही थी, तो इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

अनिल यादव ने रंगदारी की रकम लेने के लिए जब अपना लोकेशन भेजा, तो पुलिस इस लोकेशन को ट्रैक कर रामगढ़ कोठार ओवर ब्रिज तक पहुंची। पुलिस टीम को देखकर अनिल यादव जब भागने लगा तो दौड़ा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

अनिल यादव का घर शहर के बंगाली टोला में है। पुलिस ने उसके घर पर भी छापेमारी की। उसके घर से पुलिस को क्या मिला इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

पूछताछ के दौरान अनिल यादव ने पांडे गिरोह से अपने संबंध होने की बात स्वीकार की है। छापेमारी के दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, लातेहार सदर थाना प्रभारी दुलारी चौड़े और उनकी टीम मौजूद थी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...