

रांची: रक्षाबंधन से पहले मंईयां योजना के लाभुकों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मंईयां सम्मान योजना के तहत राजधानी रांची की 3,95,692 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये की राशि भेज दी गई है। यह भुगतान डीबीटी के जरिए किया गया है। कुल 98.92 करोड़ रुपये की राशि लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की गई है।





पारदर्शी तरीके से मिल रहा योजना का लाभ
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल है। प्रशासन की कोशिश है कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे उन्होंने बताया कि लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।
कहां कितनी महिलाओं को मिला लाभ?
अनगड़ा: 16,796
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र: 13,406
बेड़ो: 20,620
बुंडू: 8,591
बुंडू नगर पंचायत: 3,566
बुढ़मू: 17,841
चान्हों: 19,374
हेहल शहरी क्षेत्र: 16,376
कांके: 31,620
कांके शहरी क्षेत्र: 1,290
खलारी: 9,632
लापुंग: 11,866
मांडर: 23,008
नगड़ी: 18,345
नगड़ी शहरी क्षेत्र: 8,244
नामकुम: 18,071
नामकुम शहरी क्षेत्र: 9,571
ओरमांझी: 17,898
राहे: 9,551
रातू: 20,427
सिल्ली: 21,335
सोनाहातू: 13,114
तमाड़: 18,832
टाउन अर्बन: 26,042
इटकी: 10,152
बड़गाईं शहरी क्षेत्र: 10,124
