सदर अस्पताल में हुई ब्रेन और स्पाइन की सर्जरी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sadar Hospital Ranchi: रांची सदर अस्पताल में अब नियमित रूप से न्यूरोसर्जरी भी शुरू हो गई है। बुधवार को दो गंभीर रोगियों की सर्जरी की गई।

रांची के मरीज की ब्रेन की सर्जरी और गिरिडीह की मरीज की स्पाइन की सर्जरी की गई। जानकारी के अनुसार, रांची के 39 वर्षीय मरीज की सड़क दुर्घटना के कारण ब्रेन की हड्डी का करीब 15×15 सेमी टुकड़ा गायब हो गया था।

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत सर्जरी कर ब्रेन को कवर करते हुए टाइटेनियम प्लेट (जाली के रूप में) ब्रेन के अंदर लगाया।

डॉक्टर ने बताया कि टाइटेनियम बहुत मजबूत धातु है, इसे लगाने के बाद मरीज को किसी तरह की परेशानी व साइड इफेक्ट नहीं होगी।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि मरीज के पास आयुष्मान कार्ड था, इस वजह से सर्जरी निःशुल्क की गई। इसी सर्जरी के लिए प्राइवेट अस्पताल में करीब छह लाख रुपए खर्च आता।

गिरिडीह की मरीज पिछले पांच साल से चलने-फिरने में असमर्थ थी।

मरीज की LU, L4, L5 और S1 का नस कमर के नीचे दबा था।

न्यूरोसर्जरी की टीम ने सर्जरी कर सभी दबे नस को रिपेयर किया।

ऑपरेशन में करीब तीन घंटे का समय लगा।

अब मरीज की स्थिति में सुधार है।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में बड़ी सर्जरी संभव होना राज्य के लिए उपलब्धि है।

दोनों सर्जरी में डॉ. अशोक मुंडा, डॉ. नीरज, डॉ. वसुधा, एनेस्थेटिस्ट डॉ. विकास वल्लभ शामिल थे।

Share This Article