पत्नी ने रात में नहीं खोला दरवाजा, तो पति ने फंदे से झुलकर की खुदकुशी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

The young man committed suicide by hanging himself: पत्नी के दरवाजा नहीं खोलने पर एक युवक ने फंदे पर लटकर जान दे दी।

उसी दिन युवक हैदराबाद से मजदूरी करके पत्नी मालो देवी के साथ घर लौटा था। घटना के समय युवक नशे में था।

गुरूवार सुबह घर के बरामदे में युवक का शव फंदे से लटका देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

MRMCH में पोस्टमार्टम कराया। खुदकुशी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। घटना जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के धावा गांव में हुई।

हुटार गांव का युवक अनिल भुइयां (30) बुधवार को हैदराबाद से मजदूरी करके लौटा था।

पत्नी और दो बच्चे भी उसके साथ गए हुए थे। धावा गांव में युवक का ससुराल है।

ससुराल आते ही पत्नी और बच्चों को छोड़कर वह घर से निकला और देर रात तक नहीं लौटा।

गुस्से में बरामदे में फंदा डालकर फांसी लगा ली

हालांकि चर्चा है कि रात में नशा करने के बाद अनिल ससुराल आया था और दरवाजा खुलवा रहा था।

दरवाजा नहीं खुलने पर उसने गुस्से में आकर घर के बरामदे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।

अनिल तीन महीने पहले पत्नी और दो बच्चों को लेकर हैदराबाद विकास प्रसाद की साइड पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़का एक लड़की। बड़े लड़के को ससुराल में छोड़ गया था। बुधवार शाम ससुराल लौटने पर घर में केवल दो भाभी थी।

परिवार के पुरूष सदस्य नहीं थे। आने के बाद पत्नी और ससुराल के अन्य लोगों से क्या बातचीत हुई और उसने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह ने घटना की पुष्टि करे हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी गयी है।

Share This Article