रांची में ओलावृष्टि और वज्रपात, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather News: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और वज्रपात का सिलसिला 20 अप्रैल 2025 तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

इसके लिए 18 से 20 अप्रैल तक रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा जैसे जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को रांची में दोपहर में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल से फिर से रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

अधिकतम वर्षा: 6.8 मिमी, अमरापारा (पाकुड़)
अधिकतम तापमान: 37.5 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज
न्यूनतम तापमान: 20.6 डिग्री सेल्सियस, धनबाद
पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों (18-20 अप्रैल) में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

इसके बाद 21-22 अप्रैल तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।

Share This Article