कोर्ट ने पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल से वापस लाने का दिया आदेश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद न्यायालय के एडीजे-4 रवि रंजन की अदालत ने गुरुवार को झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है।

इसके बाद अब सारे आरोप-प्रत्यारोपों पर विराम लग गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जेल आईजी के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को आनन-फानन में धनबाद जेल से दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

इसके बाद से ही भाजपा और उनके समर्थकों सहित पूरे कोयलांचल में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

इसी बीच अदालत को बिना जानकारी दिए पूर्व विधायक को दुमका जेल शिफ्ट किये जाने के मामले में उनके अधिवक्ता मो. जावेद ने न्यायालय में दो अलग-अलग आवेदन दायर किया था, जिसके आलोक में अदालत ने धनबाद जेल अधीक्षक को शो-कॉज भी जारी किया था।

वहीं, गुरुवार को अदालत ने संजीव सिंह को वापस धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश सुनाया है।

Share This Article