Saturday, May 24, 2025
HomeझारखंडTSPC सब-जोनल कमांडर गौतम यादव वाराणसी से गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी थी...

TSPC सब-जोनल कमांडर गौतम यादव वाराणसी से गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी थी गोली

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Jharkhand News: तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के सब-जोनल कमांडर गौतम यादव को पलामू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। गौतम 15 मई को मनातू थाना क्षेत्र के होटवाग में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था, जिसमें उसके पेट में गोली लगी थी। वह मिथिलेश यादव के फर्जी नाम से इलाज करवा रहा था।

ASP के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई

पलामू की SP रीष्मा रमेशन ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ASP (अभियान) राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाराणसी पहुंची। गौतम की पहचान की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

बिहार के इमामगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला गौतम वाराणसी की कोर्ट में पेश किया गया और उसका इलाज पुलिस कस्टडी में जारी रहेगा। हालत स्थिर होने पर उसे मेदिनीनगर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जाएगा।

15 मई की मुठभेड़ में हुआ था घायल

15 मई को मनातू थाना क्षेत्र के होटवाग में TSPC के 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान गौतम यादव को गोली लगी और वह अपने रिश्तेदार की मदद से वाराणसी भाग गया था।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने AK-47 की गोलियां सहित कई सामग्री बरामद की थी। पुलिस का कहना है कि TSPC उस क्षेत्र में बड़ी साजिश की योजना बना रहा था।

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

SP रीष्मा रमेशन ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी बताया। गौतम यादव की गिरफ्तारी से TSPC के नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...