झारखंड में 20 IAS अधिकारियों का तबादला, SSP चंदन सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह बनीं सिमडेगा की DC

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand IAS Transfer Posting: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग की है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

रांची DIG सह SSP चंदन सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह को सिमडेगा की उपायुक्त नियुक्त किया गया है। आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया।

दुमका के DC अभिजीत सिंह अब दुमका के ही उपायुक्त होंगे, जबकि कोडरमा के उपविकास आयुक्त ऋतुराज को कोडरमा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

कौन कहां गए

अजय नाथ झा (2012 बैच) को उपायुक्त, बोकारो बनाया गया।

केज अक अहमद मुगताज (2014 बैच) को उपायुक्त, रामगढ़ नियुक्त किया गया।

आदित्य रंजन (2015 बैच) को उपायुक्त, धनबाद की जिम्मेदारी दी गई।

राम निवास यादव (2015 बैच) को उपायुक्त, गिरिडीह बनाया गया।

आर. रोनिता (2015 बैच) को उपायुक्त, खूंटी नियुक्त किया गया।

नमन प्रियेश लकड़ा (2015 बैच) को उपायुक्त, देवघर बनाया गया।

अंजलि यादव (2015 बैच) को उपायुक्त, गोड्डा की जिम्मेदारी दी गई।

कण संत्याथी (2016 बैच) को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर बनाया गया।

चंदन कुमार (2016 बैच) को उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा नियुक्त किया गया।

कंचन सिंह (2016 बैच) को उपायुक्त, सिमडेगा बनाया गया।

निकेश कुमार सिंह (2017 बैच) को उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां की जिम्मेदारी दी गई।

प्रेरणा दीक्षित (2017 बैच) को उपायुक्त, गुमला बनाया गया।

शशि प्रकाश सिंह (2017 बैच) को उपायुक्त, रांची नियुक्त किया गया।

कुमार लालदास (2017 बैच) को उपायुक्त, लोहरदगा बनाया गया।

कीर्ति (2017 बैच) को उपायुक्त, चतरा की जिम्मेदारी दी गई।

अभिजीत सिन्हा (2018 बैच) को उपायुक्त, दुमका बनाया गया।

ऋतुराज (2018 बैच) को उपायुक्त, कोडरमा नियुक्त किया गया।

समीरा एस. (2018 बैच) को उपायुक्त, पलामू बनाया गया।

रवि आनंद (2018 बैच) को उपायुक्त, जामताड़ा की जिम्मेदारी दी गई।

दिनेश कुमार यादव (2018 बैच) को उपायुक्त, गढ़वा बनाया गया।

 

 

Share This Article